स्क्रीन रीडर
About Us
हमारे बारे में

सेवा सेतु के बारे में

logo

‘सेवा सेतु’ छत्तीसगढ़ शासन की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक तक — विशेषतः दूर-दराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वालों तक — डिजिटल माध्यम से शासकीय योजनाएँ एवं सेवाएँ सुलभ कराना है।

‘सेवा सेतु’ शासन की डिजिटल परिवर्तन यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। विगत वर्षों में यह एक विशाल सेवा-वितरण व्यवस्था के रूप में विकसित हुआ है, जो यह सुनिश्चित करता है कि नागरिक शासकीय कार्यालय गए बिना ही विभिन्न सेवाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन कर उनका लाभ प्राप्त कर सकें।

हमारा लक्ष्य

छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक तक शासकीय डिजिटल सेवाओं की सुगम एवं पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित करना

उद्देश्य

  • समस्त विभागों में शासकीय सेवाओं का अंकीयकरण एवं मानकीकरण करना।
  • नागरिक सेवाओं की ‘कभी भी, कहीं भी’ पहुँच सुनिश्चित करना।
  • कार्यालयीन नस्ती प्रक्रिया को न्यूनतम करना एवं सेवा-वितरण की समय-सीमा में सुधार लाना।
  • कागज़रहित एवं नकदीरहित सेवा-व्यवस्था को स्थापित करना एवं उसे बढ़ावा देना।
  • प्रौद्योगिकी-आधारित सेवा-वितरण के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाना।

अब तक की यात्रा

‘सेवा सेतु’ छत्तीसगढ़ शासन की विकास एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल की तेरह वर्ष की यात्रा की कुछ महत्वपूर्ण झलकियाँ निम्नलिखित हैं

2003

CHOiCE

छत्तीसगढ़ ऑनलाइन इन्फॉर्मेशन फॉर सिटिज़न एम्पावरमेंट (CHOiCE)

शासकीय सेवाओं की पहुँच सुगम बनाने हेतु डिजिटल कियोस्क के माध्यम से ‘नागरिक सेवा वितरण’ का शुभारंभ हुआ।

2015

ई-डिस्ट्रिक्ट

एक ऑनलाइन मंच में रूपांतरण, जिसने व्यापक स्तर पर सेवा-वितरण को संभव बनाया।

2026

सेवा सेतु

व्हाट्सऐप-आधारित डिजिटल सेवा-वितरण, आधार-आधारित सेवाएँ, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), केंद्रीय सेवाओं के साथ एकीकरण, सेवाओं का उत्तरोत्तर विस्तार एवं ‘भाषिणी’ की सहायता से एक बहुभाषी डिजिटल मंच का निर्माण।

प्रमुख विशेषताऐं

  • ऑनलाइन आवेदन एवं स्थिति-जाँच: नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा अपने सेवा-आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
  • व्हाट्सऐप सुविधाएँ: व्हाट्सऐप के माध्यम से सुविधाओं हेतु आवेदन करें, अद्यतन जानकारी प्राप्त करें एवं दस्तावेज़ डाउनलोड करें
  • डिजिटल प्रमाणपत्र: QR सत्यापन की सहायता से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र जारी करना।
  • बहुभाषी पहुँच: विविध जनसंख्या हेतु बहुभाषी सुविधाएँ उपलब्ध।
  • अलर्ट: आवेदन-प्रक्रिया की प्रत्येक कार्यवाही पर SMS/व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना।
  • एकीकृत भुगतान व्यवस्था: कोषागार एवं ई-चालान व्यवस्था के साथ सहज एकीकरण।
  • सार्वजनिक डैशबोर्ड: पोर्टल पर सेवा-वितरण के आँकड़े उपलब्ध।

प्रशासनिक संरचना

    ‘सेवा सेतु’ की प्रशासनिक संरचना इस प्रकार की गई है कि प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित हो।

    राज्य स्तर
    CHiPS (छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी)
  • यह नोडल एजेंसी परियोजना के क्रियान्वयन, पोर्टल-निर्माण एवं व्यवस्थापन, नीति-निर्धारण तथा निगरानी हेतु उत्तरदायी है।
  • जिला स्तर
    DeGS (डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसायटी)
  • जिला स्तर पर ‘सेवा सेतु’ सेवाओं के संचालन हेतु उत्तरदायी।
  • ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (eDMs)
  • प्रत्येक जिले में संचालन की देखरेख तथा विभाग एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के बीच समन्वय सुदृढ़ करने हेतु तैनात किए जाते हैं।
  • व्यक्तिगत स्तर
    तकनीकी सहायता
  • नागरिकों एवं अधिकारियों की सहायता हेतु प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक (सप्ताह के सातों दिन, राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर) सहायता उपलब्ध है।

हमारी प्रतिबद्धता



छत्तीसगढ़ शासन ‘सेवा सेतु’ मंच को निरंतर परिष्कृत करते हुए, सेवा-वितरण का विस्तार कर एवं नवीन प्रौद्योगिकी को अपनाकर इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इस मंच का उद्देश्य नागरिकों एवं शासकीय सेवाओं के बीच की दूरी को न्यूनतम करना है।

About Sewa Setu

logo

'Sewa Setu' is a flagship initiative of the Government of Chhattisgarh aimed at delivering citizen-centric services in a transparent and efficient manner through digital platforms. The project has been implemented under the broader vision of digital governance to ensure that every citizen, including those in remote and rural areas, can access government services.

'Sewa Setu' is a milestone in the State’s digital transformation journey. Over the years, it has evolved into a comprehensive service delivery ecosystem that enables citizens to apply for various government certificates and services without physically visiting government offices.

Vision

To deliver digital government services to the citizens of Chhattisgarh in a transparent and hassle-free manner, ensuring inclusivity, accountability and ease of access across the State.

Mission

  • To digitize and standardize government services across departments.
  • To ensure ‘anytime, anywhere’ access to citizen services.
  • To reduce manual intervention and improve service delivery timelines.
  • To promote paperless, faceless, and cashless governance.
  • To empower citizens through technology-enabled service delivery.

The Journey

The evolution of Sewa Setu reflects the state’s commitment to continuous innovation and improvement in governance. Here is a snapshot of the milestones in the digital platform’s journey:

2003

CHOiCE

Chhattisgarh Online Information for Citizen Empowerment (CHOiCE):

Initiation of citizen service delivery through digital kiosks to improve accessibility.

2015

e-District

Transition towards an integrated online platform enabling large-scale service delivery and processing crores of applications.

2026

Sewa Setu

An advanced version with integration of emerging technologies such as Whatsapp, Aadhaar-based services as per policy, Direct Benefit Transfer (DBT), and multilingual support through Bhashini, ensuring a smarter and more responsive governance ecosystem.

Key Features

  • Online application and tracking: Citizens can apply and track service requests online.
  • WhatsApp integration: Apply for services, receive updates and download certificates via WhatsApp.
  • Digital certificates: Issuance of digitally signed certificates with QR-based verification.
  • Multilingual access: Services available in multiple languages for better inclusivity.
  • Real-time notifications: SMS/WhatsApp alerts at every stage of application processing.
  • Integrated payment systems: Seamless integration with treasury and e-Challan systems.
  • Public dashboard: Transparency through real-time service delivery statistics.

Administrative Structure

    The Sewa Setu project has been implemented through a well-defined framework to ensure support and accountability at every level of administration.

    State Level
    CHiPS (Chhattisgarh Infotech Promotion Society):
  • Nodal agency responsible for project implementation, platform development, policy formulation and overall monitoring.
  • District Level
    DeGS (District e-Governance Society)
  • Responsible for execution and coordination of Sewa Setu services at the district level.
  • e-District Managers (eDMs)
  • Deployed in every district to oversee operations, ensure service delivery, and coordinate between departments and field offices.
  • Individual Level
    Technical Support Team
  • Dedicated support is available from 9:00 AM to 9:00 PM, seven days a week, except on national holidays, to assist citizens and officials.

Our Commitment



The Government of Chhattisgarh is committed to strengthening the Sewa Setu platform by continuously enhancing its capabilities, expanding service coverage, and adopting innovative technologies. The platform aims to bridge the gap between citizens and government services, ensuring that every citizen can access essential services with ease, dignity, and convenience.